जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी /जालौन गुरुवार की सुवह स्थानीय नगर के व्यस्त बाईपास स्थित फुल पावर चौराहे के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह क्षेत्रीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया।
बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उरई से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
कोतवाली पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
फोटो – चौराहे के पास अज्ञात युवक का शव
