Loading market...

डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने पकड़े तीन कबर बिज्जू

कोंच (जालौन)- तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे तब उन्हें कबर बिज्जुओ का एक झुंड गांव के प्राथमिक पाठशाला के बगल में स्थित सरमन कुशवाहा के खेत पर बैठा दिखाई दिया बगल में विद्यालय की इमारत थी कई बच्चें स्कूल में मौजूद थे कबर बिज्जुयों के झुंड वहां होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए और हाथों में लाठियां लेकर निकल पड़े सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित शर्मा अपनी टीम के साथ जाल लेकर वहां पहुँचे और तीन कबर बिज्जुओ को पकड़ लिया डिप्टी रेंजर ने बताया कि पकड़े गये तीनो कबर बिज्जुओ को सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply