किशोरी से छेड़छाड़ व धमकाने के आरोप में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरदौली में किशोरी को लगातार परेशान करने व पीछा करने तथा धमकाने के आरोप में पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोतवाली कालपी में नामजद युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरदौली निवासी वादी ने कोतवाली कालपी में अभियोग दर्ज करते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी की नाबालिग पुत्री को पड़ोसी गांव निवाड़ी निवासी आरोपी प्रिंस यादव पुत्र राजपाल यादव पिछले करीब दो वर्षों से लगातार परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा है कि जब उनकी पुत्री स्कूल जाती है तो आरोपी मोटरसाइकिल से उसका पीछा करता है और उससे अभद्र बातें करता है।

इस संबंध में आरोपी के पिता राजपाल यादव से शिकायत की गई।लेकिन उन्होंने भी अभद्र व्यवहार किया तथा कथित रूप से धमकी भरे शब्द कहे। प्रार्थी मजदूरी पर जाने के दौरान आरोपी उनके घर के आसपास आकर फोन के माध्यम से किशोरी को बाहर बुलाने का प्रयास करता है। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संदेश भेजकर किशोरी को अपने हवाले करने का दबाव बनाता है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की बिबेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply