Loading market...

सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल

कोंच (जालौन) – सोमवार को कोंच-नदीगांव मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल अध्यापक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

एट थाना अंतर्गत ग्राम अकोड़ी  निवासी राम खिलावन प्रतिदिन अपने घर से बाइक द्वारा नदीगांव विकासखंड के ग्राम रवा स्थित जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए जाते हैं सोमवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे जैसे ही वह कोंच नदीगांव मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक मारुति कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम खिलावन सड़क हादसे में घायल हो गए घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल अध्यापक को अपने निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

 

 

फोटो परिचय- घायल अबस्था में अध्यापक

Leave a Reply