जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन गुरुवार को उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य ने नगर पंचायत कदौरा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं विभिन्न अभिलेखों का जायजा लिया गया। कार्यालय परिसर एवं आसपास साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के साथ एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने निरीक्षण कर कार्यालयीन अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा जनसामान्य से संबंधित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नगर में साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फोटो -नगर पंचायत का निरीक्षण करते एसडीएम
