सराहना करते हुए दी गयी ए डी ओ पंचायत को भावभीनी विदाई - Aaj Tak Media

सराहना करते हुए दी गयी ए डी ओ पंचायत को भावभीनी विदाई

 

कोंच (जालौन) बिकास खण्ड के सभागार में दिन शुक्रवार को सेवा निवृत्त एडीओ पंचायत नरेश चन्द्र दुबे का भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में विकासखण्ड के अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर उनके दीर्घ सेवाकाल को स्मरण किया और उनके योगदान की सराहना की

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि नरेश चन्द्र दुबे ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया जिससे विभाग को नई दिशा मिली ब्लॉक प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार उर्फ शीलू पड़री ने उनके व्यवहार और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सदैव सहयोगी रहे और कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते रहे

कार्यक्रम में इंजीनियर राजीव रेजा प्रधान आनंद पचौरी एवं पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए वक्ताओं ने कहा कि नरेश चन्द्र दुबे का सेवाकाल अनुशासन पारदर्शिता और जनसेवा का उदाहरण रहा है उन्होंने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने में उल्लेखनीय योगदान दिया

सम्मान समारोह के दौरान नरेश चन्द्र दुबे को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकासखण्ड में कार्य करना उनके लिए गौरव की बात रही है कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं एवं उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना के साथ हुआ।

 

Leave a Reply