जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन मंगलवार को स्थानीय नगर के मुख्य बाजार टरननगंज स्थित एचडीएफसी बैंक के पास सरकारी ड्यूटी पर जाते समय मोटरसाइकिल फिसल जाने से तहसील कालपी में कार्यरत राजस्व विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर एवं राजस्व निरीक्षक घायल हो गए। दोनों घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कालपी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज पुत्र रामबाबू (45 वर्ष) तथा राजस्व निरीक्षक सुरेश पुत्र बादाम सिंह, निवासी उरई, मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक के समीप उनकी मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही तहसील कालपी के कई राजस्व कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हालचाल जाना।
फोटो – दुर्घटना में घायल कर्मचारी
