Loading market...

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई — फरियादियों की समस्याएं सुनीं, न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जनपद कानपुर देहात | 21 अक्टूबर 2025
जनता की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का न्यायपूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

महोदया ने यह भी कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीनता और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए, ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और आत्मीयता बनी रहे।

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया और न्यायोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया।

Leave a Reply