जिला निर्वाचन अधिकारी ने एस आई आर बूथों का निरीक्षण कर दिए निर्देश - Aaj Tak Media

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एस आई आर बूथों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

 

कोंच (जालौन) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे एस आई आर अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध करते हुए फर्जी डुप्लीकेट और मृत व्यक्तियों के नाम हटाते हुए नए मतदाताओं के नामों को सम्मलित किया जाना है ऐसे मतदाता जो 1 जनबरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बिशेष अभियान चलाते हुए दिन शनिवार को बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर पहुंचकर नए मतदाता फार्मों को भरवाया और मतदाता सूची का सार्वजनिक पठन किया गया जिसकी जमीनी हकीकत जांचने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां की व्यबस्थाओं को देखा और बी एल ओ को मृतक स्थान्तरित दोहरी प्रविष्टियों बाले नामों को हटाने के निर्देश दिए निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि फार्म 6 के द्वारा पात्र मतदाता नाम जुड़वा सकता है और संसोधन के लिए फार्म 8 और आपत्ति के लिए फार्म 7 भरा जाएगा और यह बिशेष अभियान 6 फरबरी 2026 तक चलेगा उक्त प्रक्रिया बी एल ओ के माध्यम से या ऑन लाइन पोर्टल के माध्यम से भी की जा सकती है वहीं प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समय के अंतर्गत अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची को जांच ले इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह प्रभारी तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित बूथ लेविल अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply