कोंच (जालौन) खूनी सड़क के नाम से मशहूर कोच उरई मार्ग पर आमने-सामने मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई जिसमें गंभीर रूप से दो लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सुभाष नगर निवासिनी नारायण देवी उम्र करीब 55 वर्ष और खुशबू पुत्री पप्पू राठौर उम्र करीब 20 वर्ष अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से उरई रोड स्थित आर्शीवाद क्लब में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर के लिए आ रही थी वहीं दूसरी ओर से ग्राम सिमरिया निवासी शिवम पुत्र रमेश उम्र करीब 23 वर्ष एवं सुमित यादव पुत्र विक्रम उम्र करीब 16 वर्ष आशीर्वाद होटल से शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने ग्राम सिमरिया वापस जा रहे थे और जैसे ही हुलकी माता मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तभी उक्त दोनों मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों मोटरसाइकिल के स्वर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए की पुकार सुनकर रहेगी आ गए और घायलों को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने घायलों का उपचार शुरू किया जिसमें डॉक्टरों द्वारा दो की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
