लालाराम अहिरवार पुनः बने झांसी मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी - Aaj Tak Media

लालाराम अहिरवार पुनः बने झांसी मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी

 

कालपी/जालौन कालपी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मायावती के निर्देशन पर लालाराम अहिरवार को एक बार फिर झांसी मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अहम जिम्मेदारी की पुनः सौंपे जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

लालाराम अहिरवार के कालपी आगमन पर यमुना पुल के प्रवेश द्वार पर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान “बसपा जिंदाबाद” और बहन मायावती जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान आगामी जिला पंचायत चुनाव एवं 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चंद्र निषाद, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अतीक दीवान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश गौतम, पूर्व सचिव कृपा शंकर, एडवोकेट परवेश कुरैशी सहित बड़ी संख्या में बसपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply