कालपी (जालौन) स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी नादई में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते चार लोगों को इलाकाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना चुरखी की पुलिस टीम शांति व्यवस्था के लिये ग्राम बम्होरा में थी। तभी मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम छोटी नादई मोड़ से करीब 200 मी चुर्खी की तरफ रोड के किनारे नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम मौके से मुखबिर को साथ लेकर जैसे ही नादई मोड़ से 100 मीटर आगे पहुंची तो पेड़ के नीचे गोला बनाकर बैठे लोग जुआ खेल रहे थे। उपनिरीक्षक ने मौके पर गाड़ी खड़ी कराकर पुलिस बल ने घेराबंदी कर ली।पुलिस ने दविश देकर चार व्यक्तियों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ लिया तथा मौके पर ताश की गड्डी व मालफड़ के रूप में 13500 रुपए बरामद कर लिया गया।जिन्हें कब्जे में लेकर पकड़े गए आरोपियों राजेश निवासी ग्राम चुर्खी, मधु उर्फ राहुल ग्राम छोटी नादई, रामगोपाल निवासी ग्राम छोटी नादई, बृजेश निवासी ग्राम छोटी नादई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म धारा 13 जी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की गई है।
