कोंच (जालौन) अपने भरण पोषण के लिए पैदल जा रही माँ बेटे को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए वहीं कार चालक मौके से कार छोड़कर रफूचक्कर हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एट क्षेत्र के निबासिनी ज्ञान अपने 6 वर्षीय बेटू के साथ मजदूरी करने के लिए फैक्ट्री एरिया जा रही थी और जैसे ही मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार कार यू पी 62 ए क्यू 9221 ने लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी जिससे माँ बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और कार को कब्जे में लेते हुए घटित घटना की जांच में जुट गई।
