Loading market...

खेत पर चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला की सांप के काटने से हुई मौत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े तथा सर्प के काटने के मामलों में भारी वृद्धि हो गई है।वुधवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महेवा विकासखंड के ग्राम अवैधेपुर में अपने पति के साथ खेत पर चारा लेने गई एक वृद्ध महिला की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में शोक छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अवैधेपुर निवासी मालती देवी उम्र 60 वर्ष सुबह लगभग 10 बजे अपने पति लाल सिंह के साथ खेत पर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक किसी जहरीले सांप ने मालती देवी को डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जिस पर आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लाया गया।

सीएचसी कालपी में ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. शेख शहरयार ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की शोक में चीख-पुकार मच गई।

Leave a Reply