कोंच (जालौन) उरई रोड स्थित शैक्षणिक संस्था मथुरा प्रसाद महाविद्यालय परिसर में दिन शनिवार को एन सी सी इकाई की ओर से जल संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी जिसमें सर्व प्रथम माँ सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की इसके उपरांत कैडेट रिया ने जल संरक्ष्ण बिषय का परिचय प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का संचालन प्रारम्भ किया जिसमें कैडेट कंदर्प झाँ ने जल की।आवश्यकता व उपयोग के बारे में कैडेट रामजी अग्रवाल ने जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों लेप्टिनेंट हरिश्चंद्र तिवारी ने जल संरक्षण की आवश्यकता एवं उपायों से अवगत कराते हुए जल को बचाने व समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया वहीं विशिष्ठ बक्ता के रूप में इतिहास बिभाग के प्रोफेसर अतुल कुमार मिश्रा ने कैडेट्स को बुंदेलखंड व विदर्भ प्रान्त में जल की होती कमी से अवगत कराते हुए जल बचाने के लिए प्रेरित किया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ विजय बिक्रम सिंह ने रहीम दास जी के दोहे (रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब शून्य) को सुनाते हुए जागरूकता फैलाने का कार्य किया और कैडेट्स को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया इस अवसर पर कैडेट्स कशिश वर्मा गोविंद विवेक राजकुमार नम्रता साक्षी दीपाली अवंतिका सहित तमाम एनसीसी कैडेट्स वी विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
