मायरा टूल्स एन्ड ट्रेविंल्स पर हुआ रोजा अफ्तार

Apr 2, 2024 - 19:10
 0  42
मायरा टूल्स एन्ड ट्रेविंल्स पर हुआ रोजा अफ्तार

रोहित कुमार गुप्ता

 उतरौला बलरामपुर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित मायरा टूर एंड ट्रेवल्स व पब्लिक बिजनेस की ओर से कार्यालय सामने सोमवार को सद्भावना रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के अनेक संभ्रांत नागरिकों एवं चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रोजा इफ्तार में मौजूद रोजेदारों ने अमन चैन के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। आयोजनकर्ता हमजा मोनू खान ने कहा कि इफ्तार कराना बहुत ही सवाब का काम है। रोजा इस्लाम धर्म के पांच अनिवार्य कर्मों में से एक है। रोजा खुदा का दिया हुआ एक बेशकीमती तोहफा है। इससे पूर्व अजान की आवाज पर लोगों ने एक साथ रोजा खोला तथा मगरिब की नमाज अदा की।

आयोजन में अजीम, नदीम, फ़ज़लहक़ खान,अनवार खां,आशु चौधरी, लुकमान, सिद्दीकी टायर, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सपा नेता डॉ एहसान खान ने कहा कि माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है। हमें मिल जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। इफ्तार पार्टियों को आपसी सौहार्द की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि एक ही दस्तख्वान पर हर समुदाय के लोगों की उपस्थिति है जो सराहनीय कहा जाएगा।

राशिद महमूद खान लबी ने कहा कि इफ्तार से आपसी मोहब्बत और भाईचारा का माहौल बनता है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। कहा कि रमजान का महीना पाक महीना है। सब लोग आने वाले त्योहार ईद को मिल जुल के मनाएं। रोजा रखने के साथ नमाज, तरावीह इबादत पर भी पर भी ध्यान देना चाहिए। 

डॉक्टर अताउल्लाह खान, डॉ मुजीब खान,साकिब महमूद, मंजूर खान, आकिब खान, मुनीर पाशा, कलीमुल्लाह, मिनहाज, वसीम, इमरान खान, आमिर खान, अयूब खान, राजू सिद्दीकी, सलमान, अतीक खान, सोहेल खान समेत सैकड़ों रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow