मध्यस्थता केंद्र सिविल कोर्ट फैजाबाद की पहल पर पति-पत्नी के चेहरे पर आई मुस्कान

Jul 17, 2024 - 16:40
 0  12
मध्यस्थता केंद्र सिविल कोर्ट फैजाबाद की पहल पर पति-पत्नी के चेहरे पर आई मुस्कान

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

अयोध्या शादी होने के बाद पति-पत्नी के बीच जिस तरह से मधुरता से खुशी का इजहार होता है उसी प्रकार जब पति पत्नी के बीच विवाद होने पर दोनों पक्ष अलग-अलग जीवन यापन करने लगते हैं तो उन्हें उस समय जीवन अंधकार हो जाता है और जब दोनों पक्ष सुलह समझौता के आधार पर मिलन होता है तो एक बार पुनः जीवन सुख मय हो जाता है और दोनों के बीच के बच्चों का जीवन भी अंधकार मुक्त हो जाता है

 ऐसे ही एक मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के बरगदी गांव का न्यायालय में चांदनी बानो बनाम महफूज आलम चल रहा था उभय बच्चों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी दोनों के बीच एक लड़की 5 साल की है, विवाद 2 साल से चल रहा था जिस कारण पति-पत्नी अपना अलग-अलग जीवन यापन कर रहे थे, ऐसे में यह मुकदमा न्यायालय द्वारा सुलह समझौता के लिए मध्यस्थता केंद्र सिविल कोर्ट अयोध्या को संदर्भित किया गया जहां पर मध्यस्थता देव बक्स वर्मा ने दोनों पक्षों को अलग-अलग वह संयुक्त रूप से एक साथ रहने के लिए समझाया बुझाया अलग-अलग रहने और एक साथ रहने के लाभ और हानि के बारे में भी बताया उभय पक्ष समझाने बुझाने पर सुलह समझौता के आधार पर एक साथ जीवन यापन करने को तैयार हो गए

       मामले की मध्यस्थता से सुलह समझौता किया गया पति पत्नी हंसी खुशी से सुलह समझौता केंद्र से एक साथ बाहर निकले उभय पक्षों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई, जब दोनों ने एक साथ जीवन यापन करने पर राजी हुए अब उभय पक्ष अंधकार से निकलकर बच्चों के सुनहरे जीवन के सपनों को लेकर उज्जवल भविष्य की तरफ आगे बढ़े, जिला विधिक सेवा के सचिव अनिल कुमार वर्मा व मध्यस्थत देवबक्श वर्मा ने उभय पक्षों को सुलह समझौता के आधार पर घर बसाने के लिए और बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए अपनी मंगल शुभकामनाएं मुबारकबाद दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow