राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में गौकाष्ठ (लकड़ी) का प्रयोग कर दिया समाज को नया संदेश

Aug 18, 2023 - 17:43
 0  28
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में गौकाष्ठ (लकड़ी) का प्रयोग कर दिया समाज को नया संदेश

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

लखनऊ। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि जैसा कि हम सभी जानते हैं तथा उस रीत रिवाज को बखूबी निभाते भी हैं जिसमें सनातनी हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी की मृत्यु होने के बाद उसका अंतिम संस्कार विशेष वृक्षों की लकड़ी से बनाई गई चिता के द्वारा किया जाता है जो आज के युग में साधारणतः उपलब्ध नहीं होती है ऐसे में लोग किसी भी लकड़ी का प्रयोग कर अंतिम संस्कार कर देते हैं लेकिन ऐसी व्यवस्थाओं के चलते राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस जैन सरकार ने अपने पिता के स्वर्गवास के उपरांत उनके अंतिम संस्कार में गौकाष्ठ का प्रयोग कर समाज को नया संदेश दिया है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की जनपद झांसी शहर के ग्राम सकरार के रहने वाले हाल निवास चंद्र प्रभु कालोनी झांसी जो गौ संवर्धन और संरक्षण मिशन को मजबूती से चलाने वाले संगठन राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस जैन सरकार के पिता श्री शीतल चंद जैन पूर्व शिक्षक एवं सेवानिवृत्त सहायक शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम का स्वर्गवास दिनांक 16.08.2023 को हो गया था जिनका अंतिम संस्कार बड़ागांव गेट बाहर मुक्ति धाम पर किया गया जिसमें विशेष रूप से देखने को मिला कि अंतिम संस्कार के लिए सजाई गई चिता को किसी वृक्ष की लकड़ी से नहीं बल्कि गौसेवक कौशल किशोर तिवारी द्वारा निर्मित गौकाष्ठ और गौउपलों से तैयार गया था जो वहां के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र में सनातन धर्मियों के लिए एक अनोखा प्रयोग था।

इस अंतिम संस्कार में शामिल महानगर के तमाम प्रबुद्ध और प्रतिष्ठित लोगों ने बताया कि यदि प्रत्येक अंतिम संस्कार में यदि गौकाष्ठ का प्रयोग होने लगे तो गौ संवर्धन और संरक्षण मिशन को मजबूती मिलने के साथ ही हर जगह हो रहे हरे वृक्षों के अवैध कटान को रोककर तथा गौकाष्ठ से निकलने वाले धुंए से पर्यावरण को भी संरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।

बताते चलें कि श्री प्रिंस जैन के पिता की मृत्यु पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह सेंगर, प्रदेश सलाहकार श्री बृजेश शुक्ला,मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर, प्रदेश अध्यक्ष सीतेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रीति सिंह, पंकज सिंह,आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री जैन द्वारा अंतिम संस्कार में किए गए गौकाष्ठ प्रयोग से उन्होंने जो समाज को संदेश दिया है वास्तव में सराहनीय है जिससे पर्यावरण के साथ साथ गौ संवर्धन और संरक्षण मिशन को मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow