अपनों से अलग खो गये रोते हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियां।

Jun 14, 2023 - 17:01
 0  29
अपनों से अलग खो गये रोते हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियां।

  मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

थाना-तारुन, जनपद-अयोध्या  समय-09:22AM, दिनांक -14/06/2023, इवेंट का प्रकार-लाबारिश जानकारी 

घटनास्थल-हरीपुर सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची तो देखा एक चार साल का लड़का बुरी तरह रो रहा है। उससे बात करने पर कुछ नहीं बोल रहा था। बस रोए जा रहा था। बच्चे से प्यार से बात करके उसे पहले फ्रूटी पिलाई फिर उसका गांव का नाम पूछा तो वह बस रामपुर भगन ही बता पाया। फिर उसे रामपुर भगन लाकर काफी खोजबीन के बाद उसका घर मिल पाया। बच्चे को पाकर उसके परिवार के लोग बहुत खुश हुए। बच्चा रिहान अपनी मां से मिलकर एक दम खुश हो गया। गांव वालों तथा बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की।

कमांडर-hc उपेंद्र मोहन

सब कमांडर - मोहित कुमार

चालक -hg विजय वर्मा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow