गोली डालकर हुआ राशन विक्रेता (कोटेदार) का चयन।

Oct 13, 2023 - 07:54
 0  138
गोली डालकर हुआ राशन विक्रेता (कोटेदार) का चयन।

 ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई (जालौन) विकासखंड रामपुरा के ग्राम पंचायत हनुमंतपुरा में सस्पेंड चल रही सरकारीखाद्यान्न वितरण की दुकान के लिए विकासखंड रामपुरा में तीन आवेदन आए थे जिसमें दिनेश कुमार सिंह जितेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह आज ग्राम पंचायत हनुमंतपुरा में मुनादी करवाकर खुली बैठक का आयोजन हुआ बैठक में सहायक खंड विकास अधिकारी(पंचायत) भारत सिंह की अध्यक्षता में प्रधान अरविंद कुमार सिंह व सचिव मुकेशकुमार सविता एवं चौकी इंचार्ज सिद्धपुरा ओंकार तिवारी की उपस्थिति में खुली बैठक के दौरान तीनों लोगों की सहमति से करीब 5 वर्षीय कन्या के द्वारा गोली उठवा कर दुकानदार का चयन किया गया कन्या द्वारा उठाई गई गोली में शैलेंद्र सिंह पुत्र विद्या कुमार का नाम नाम आया।

             उक्त मौके पर भारत सिंह सहायक खंड विकास अधिकारी(पंचायत) ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, सचिव मुकेश कुमार सविता चौकी इंचार्ज ओंकार तिवारी एवं गांव के वरिष्ठ जनों के साथ काफी जनता जनार्दन मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow