महेवा विकासखंड के सरसेला तथा खैरई में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

Dec 14, 2023 - 18:25
 0  104
महेवा विकासखंड के सरसेला तथा खैरई में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी(जालौन) गुरुवार को महेवा विकासखंड के सरसेला तथा खैरई में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताकर लोगों को जागरूक किया।

सरसेला गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा विधायक छोटे सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें समाज के हर वर्ग के नागरिकों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग योजनाओं का लाभ उठाएं।

पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जन आरोग्य योजना, पीएम मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सहित तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें करोड़ों लोगों योजनाओं लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में पूर्ति निरीक्षक याकूब हसन, ग्राम प्रधान मानसिंह, ग्राम सचिव भगवती सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा, मिथलेश, स्वास्थ्य कर्मियों रेखा देवी, गुंजन, पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महाराज सिंह उपस्थित रहे। भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, रामजी कुशवाहा, वीर सिंह, करन सिंह शक्ति केंद्र संयोजन, जगत सिंह, रामदास आज ने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को शासन की उपलब्धियां को बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow