मासूम की नादानी से चली गोली, पिता गंभीर रूप से घायल

Jun 10, 2025 - 19:26
 0  147
मासूम की नादानी से चली गोली, पिता गंभीर रूप से घायल

अमित गुप्ता 

कदौरा जालौन 

कदौरा/जालौन थाना क्षेत्र के ग्राम पण्डौरा में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना में 32 वर्षीय दुर्गेश द्विवेदी पुत्र कृपाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दुर्गेश अपनी लाइसेंसी माउजर की सफाई कर उसे पास की तख्त पर रखकर विश्राम कर रहे थे। इसी बीच उनके बच्चे खेलते-खेलते माउजर के पास पहुंचे और अनजाने में हथियार का लॉक खोलकर ट्रिगर दबा दिया। अचानक चली गोली दुर्गेश के पेट में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल दुर्गेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों द्वारा स्थिति चिंताजनक बताए जाने पर उन्हें कानपुर के रिजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार जारी है।

थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पण्डौरा निवासी दुर्गेश ने लाइसेंसी माउजर की सफाई के बाद उसे तख्त पर रख दिया था और वहीं लेटे हुए थे। इसी दौरान उनके बच्चे खेलते हुए माउजर से छेड़छाड़ करने लगे और ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो सीधे दुर्गेश के पेट में जा लगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow