विधायक ने यमुना नदी के जीर्णशीर्ण घाटों को सुंदर बनाने की उठाई मांग

Jun 14, 2024 - 18:06
 0  70
विधायक ने यमुना नदी के जीर्णशीर्ण घाटों को सुंदर बनाने की उठाई मांग

जिला संवाददाता 

अमित गुप्ता 

 कालपी जालौन यमुना नदी कालपी के तट में स्थित प्राचीन घाटों के संरक्षण तथा सुंदरीकरण के लिए विधायक ने पहल तेज कर दी है। गुरुवार को विधायक विनोद चतुर्वेदी ने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मांगपत्र सौंपते हुए यमुना के घाटों का जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण करने की मांग उठाई है। कबीना मंत्री ने भरोसा दिया है कि यमुना के घाटों को सुंदर स्वरूप प्रदान करने के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। 

लखनऊ प्रवास के दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी ने जलशक्ति मंत्री से मुलाकात के दौरान मांगपत्र सौपते हुए बताया कि कालपी ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल है। महर्षि वेद व्यास की जन्मस्थली, महारानी लक्ष्मीबाई की रणस्थलीज़ बीरबल की नगरी आदि ऐतिहासिक नगर से परिपूर्ण है। कालपी नगर यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है। जिसमें बने घाटों पीलाघट, ठोड़ेश्वरघाट, तरीबुलदा पूरी तरह से जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। कालपी नगर के यमुना घाटों में निर्मित कराकर सुंदरता को कायम रखा जाए। मुलाकात के दौरान पौराणिक स्थल पर विकास कार्य कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आश्वासन दिया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी मनोज चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow