विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को सरकार की लाभदायक योजनाओं से किया गया रुबरू

Dec 29, 2023 - 17:12
 0  12
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को सरकार की लाभदायक योजनाओं से किया गया रुबरू

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

अयाना औरैया। जनपद के मुरादगंज मण्डल में दिनाँक 28/12/2023 को भारतीय जनता पार्टी संगठन के मण्डल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद की ग्राम पंचायत कुँवरदेपुर, व धनऊपुर, विकासखंड - औरैया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में रहकर कार्यक्रम का कुशल संचालन किया, व केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की वहीं जनता जनार्दन की जन समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करवाने के साथ साथ चयनित लाभार्थियो को प्रमाणपत्र दिलवाए, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री, डॉ० सर्वेश कठेरिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के यशस्वी उपाध्यक्ष अमरचन्द्र राठौर ने की, कार्यक्रम में जिला मंत्री विशाल शुक्ला, मुरादगंज मण्डल टीम के सम्मानित पदाधिकारीगढ़, सेक्टर व बूथ के अध्यक्ष, देवतुल्य जनता जनार्दन सम्मानित मातृशक्ति एवम प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow