कांग्रेस के प्रदेशीय नेताओं की अगुवाई में माहिल तालाब गांधी प्रतिमा से 14 जनवरी को निकाली जायेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा -दीपांशु समाधियां

Jan 13, 2024 - 18:12
 0  36
कांग्रेस के प्रदेशीय नेताओं की अगुवाई में माहिल तालाब गांधी प्रतिमा से 14 जनवरी को निकाली जायेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा -दीपांशु समाधियां

अमित गुप्ता

उरई जालौन

उरई (जालौन) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व विधायक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जोनल प्रभारी बुंदेलखंड संजीव दरियाबादी पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जनपद जालौन प्रभारी राहुल रिछारिया के सानिध्य में उरई 14 जनवरी 024 समय शाम 6 बजे स्थान गांधी प्रतिमा महिला तालाब पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी द्वारा निकालना प्रारंभ हो रही। है उसी क्रम में जनपद जालौन के उरई मुख्यालय पर गांधी प्रतिमा मांहिल तालाब पर एकत्रित होकर हाथ में मशाल और तिरंगा लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के तर्ज पर 5 किलोमीटर की निकाली जाएगी। उक्त बात की जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां एवं शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी ने बताया कि 14 जनवरी को शहर के माहिल तालाब गांधी प्रतिमा से शुरू होने वाली पांच किलोमीटर न्याय यात्रा में समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी एआई सीसी/ पीसीसी सदस्य पूर्व सांसद, विधायकगण पूर्व प्रत्याशी विधानसभापूर्व प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद समस्त फ्रंटल संगठन युवक कांग्रेस /महिला कांग्रेस/ सेवादल /राष्ट्रीय छात्र संगठन /किसान कांग्रेस/ अनुसूचित जाति जनजाति विभाग /पिछड़ा वर्ग विभाग सूचना का अधिकार विभाग अल्पसंख्यक विभाग सभी प्रकोष्ठों के विभागों के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी एवं आम जनमानस प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से विनम्र अनुरोध है की 14 जनवरी 24 समय शाम को 6:00 बजे स्थान माहिल तालाब गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow