सपा सांसद के काफिले पर हुए हमले का समाजवादियों ने किया विरोध

May 1, 2025 - 19:56
 0  96
सपा सांसद के काफिले पर हुए हमले का समाजवादियों ने किया विरोध

उरई,जालौन समाजवादी पार्टी के जालौन के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता कलैक्ट्रेट परिसर उरई पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उरई को सौंपा। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन हो रहे लगातार हमलों और पीडीए के लोगों के साथ हो रहे अन्याय उत्पीड़न को गंभीरता से संज्ञान में लेकर कार्रवाई कराए। समाजवादियों ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता के साथ उत्पीड़न हत्या लूट महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं उत्तर प्रदेश की सरकार कानून शासन स्थापित करने पूरी कैसे फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजीलाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है और उनके आवास पर भी हमला किया गया। उन्होंने कहा कि 5 दिन पहले 27 अप्रैल 2025 को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला किया। काफिले में शामिल गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई और लोगों को चोटें आईं फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों का खुला संरक्षण दे रही है। समाजवादियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उत्तर प्रदेश में बेहाल कानून व्यवस्था को सुधारने और सांसद रामजी लाल सुमन पर हो रहे लगातार हमलों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, वीरपाल सिंह यादव,जमालुद्दीन,मान सिंह वर्मा,मान सिंह पाल,अतर सिंह राठौर, अरूण गौतम कदौरा,बब्बू पाल भेंड़, महेन्द्र यादव तीतरा,गुड्डू महेवा,जीवन वाल्मीकि, विक्रम सिंह यादव,विजय कुशवाहा, अजहर बेग, अजीत यादव,अमर सिंह चंदेल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव,नेतराम निरंजन, जयदेव यादव, प्रदीप दीक्षित,वीरेंद्र सिंह यादव, महेश सर द्विवेदी, मदन यादव डकोर, सुरेश सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम नारायण भाटिया सोमई, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड पुष्पेंद्र यादव,अशोक महावली,लाखन सिंह कुशवाहा,मानसिंह पाल,वेद प्रकाश यादव,शबीउद्दीन,महेश शिरोमणि, महेंद्र कठेरिया,सुरेंद्र राजपूत, टिंकू मौखरी, प्रमोद वर्मा, बब्बू पाल, राहुल पिरोना,मान सिंह वर्मा,अतर सिंह राठौर, कंचन राजपूत,अमर सिंह चंदेल,बलवीर कठेरिया,दीपू यादव, श्याम जी प्रजापति,गौरीश द्विवेदी, विक्रांत सिंह यादव,शानू राईन, रनवीर सिंह,शिवा दोहरे सिद्धार्थ गिरथान, अजीत दोहरे,जमील मंसूरी, नत्थू कुशवाहा,चुन्ना हुसैन,शिवराम राजपूत,बबलू अहिरवार,कृष्ण गोपाल यादव,देवेंद्र यादव, माता प्रसाद पाल,दशरथ पाल,तेजसिंह धूता,कमर आलम,श्याम बाबू पाल,पवन कुशवाहा, फरहत उल्ला, इमरान खान, गोपाल जी गुर्जर,अमित सागर, छोटू टाईगर अरविंद दोहरे,सर्वश पाल,पतलेश राजपूत, सत्येन्द्र गुर्जर,अनुज यादव,जीनू कोरी, पंकज दीक्षित, शैलेंद्र श्रीवास,के के प्रजापति, पुष्पेन्द्र सिंह, मांडवी निरंजन ममता कुशवाहा, लोकेंद्र सिंह यादव, रिंकू जैन, लालजी गुप्ता,पान सिंह पाल, अम्बरीष श्रीवास्तव,रामलाल विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, प्रमोद सविता,अरूण अहिरवार, रामबाबू कठेरिया,अन्नू राजपूत, जब्बार शाह, मांडवी निरंजन,ममता कुशवाहा,मीरा राठौर,अनुराधा कठेरिया,प्रतिभा पटेल,राधाचरण खदानी, आशुतोष दोहरे, हबीब खान,इकराम खा, सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow