एस. एस. जनसेवा ट्रस्ट द्वारा जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Mar 15, 2024 - 06:17
 0  31
एस. एस. जनसेवा ट्रस्ट द्वारा जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

जिला संबाद दाता के 0 के श्रीवास्तव जालौन 

उरई जालौन। उरई मुख्यालय सिटी सेंटर स्टेशन रोड उरई में एस. एस. जन सेवा ट्रस्ट द्वारा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमार पंडित जिला विद्यालय निरीक्षक, विशिष्ट अतिथि व्यंजना सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा जालौन की मौजूदगी में सम्पन्न किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद कुमार शाक्य सेक्शन इंजीनियर (रेलवे आगरा) कार्यक्रम का संचालन एन. एस. टी स्कूल के समर्थ सिंह व अनामिका नगाईच ने मिलकर अद्भुत संचालन किया गया । मंच संचालन बच्चों द्वारा किया गया। तो वहीं लक्ष्मी तिवारी, सुमबुल अंसारी, वैभवी ,आरना, अंशिका व श्रद्धा पटेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर बैठे लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का कार्यक्रम देखने आये लोगों ने बच्चों का बड़ा उत्साह वर्धन किया। विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सुश्री व्यंजना सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होना चाहिए जिससे बच्चों का उत्साह वर्धन होता रहे एवं बच्चों में ज्ञान की ज्योति जगे। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि वह जिले में लगातार ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन कर बच्चो के पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता कार्यक्रम लगातार करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे जिससे जिले में पता चलता है की बच्चों में कहां कितना टैलेंट है। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग से प्रथम पुरस्कार आदित्य कुमार एकेडमी गोहन माधौगढ़ को 11000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार आदर्श एमएलबी जू०हाई स्कूल जालौन को 5100 रुपये व तृतीय पुरस्कार अंशिका गुप्ता आनंदीबाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज जालौन को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग से प्रथम पुरस्कार अनुष्का बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल उरई को 11000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार सोनम आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज उरई को 5100 रुपये तो वहीं तृतीय पुरस्कार माही शुक्ला आनंदीबाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज जालौन को 2100 रुपये दिया गया। सांत्वना पुरस्कार वितरण में एकता, आदित्य कुमार, तान्या उपाध्याय, मुस्कान कुशवाहा, आयुष कुमार तिवारी, अनुज चतुर्वेदी, प्रिंस, अभिनव तिवारी, मोहिनी देवी, प्रिंस कुशवाहा, मृदुल सिंह, हर्षिता सिंह, ऋषभ राठौर, अनमोल साहू, आरजू कुशवाहा, रत्नाकर राव गौतम, आरती राठौर, मेघा, रजनी, प्रतिमा, संजली, काजल, राधिका तिवारी, शिवी चौहान, बलवंत दोहरे, शुभम कुमार, प्रियंका देवी, मोनिका कुमारी, राधा देवी, पवन हरि, अंश गुप्ता, रितू पाल, सूरज कुमार को दिया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार, गजेन्द्र सिंह, सर्वेश कुमार सक्सेना, पुष्पेन्द्र सिंह, दीपक कुशवाहा, हरेन्द्र सिंह कुशवाहा, रवि श्रीवास्तव, विकास, नरेंद्र कुमार,राघवेंद्र सिंह परिहार, पुनीत कुमार भारती, राजीव शर्मा, जसवंत सिंह तोमर, सुनील कुमार तिवारी, धर्मेंद्र भाटिया, ओम बिश्नोई, सुरेश याज्ञिक, अनुज राठौर अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द कुशवाहा ने सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow