अपने सरकार की उपलब्धियां कम विपक्ष की कमियां गिनाते नजर आए स्वतंत्र देव सिंह

May 14, 2024 - 19:03
 0  97
अपने सरकार की उपलब्धियां कम विपक्ष की कमियां गिनाते नजर आए स्वतंत्र देव सिंह

कोंच (जालौन) - प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के पक्ष में जन सभा कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों से भाजपा को जिताने की बात कही।

नगर की गल्ला मंडी परिषर में आयोजित हुई जनसभा में बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार चरम पर था मोदी जी की सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया कश्मीर जहाँ कभी तिरंगा नही फहराया जा सका वहां धारा 370 को खत्म कर तिरंगा फहराया गया उन्होंने कहा कि आतंकवादी अभी मरे नही है पाकिस्तान में जाकर छिपे हुए है राम के अस्तित्व को नकारने बाले लोगों को इस चुनाव में सबक सिखाना है उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी लोग घरों से निकलने में डरा करते थे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने ब्याप्त गुंडागर्दी को समाप्त किया इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि करोड़ो लोगों को पक्का मकान शौचालय दिए गए स्वस्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड बनाये गए शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सभी पर कार्य किया गया हाइवे अस्पताल एम्स बनाये गये अखिलेश यादव के पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की नौकरी तीन साल की कर दिए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि वह गुमराह कर रहे है भाजपा की ऐसी कोई मंशा नही है उन्होंने कहा कि जब सपा का शासन था तब न तो व्यापारी सुरक्षित था और न ही महिलाएं सुरक्षित थी हर तरफ गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का बोलबाला था उन्होंने कार्यकर्ताओ से आवाहन किया कि वह भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए घर घर जाकर वोट मांगे इस मौके विधायक मूलचन्द्र निरजंन उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा जिलाध्यक्ष उर्वीजा दीक्षित घनश्याम अनुरागी अरबिंद चौहान नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अंजू अग्रबाल गौरी चबोर विज्ञान सीरौठिया अंजू सिंह ऋषि अग्रबाल गोबिंद शुक्ला विकास पटेल प्रधव मिश्रा बाबू राम पाल कन्हैया झा आदि मौजूद रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow