नगर पालिका द्वारा आधा सैकड़ा अन्ना जानवरों को पकड़कर कराया गया संरक्षित

Aug 1, 2024 - 07:20
 0  132
नगर पालिका द्वारा आधा सैकड़ा अन्ना जानवरों को पकड़कर कराया गया संरक्षित

 जिला संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन  

जालौन जालौन नगर पालिका द्वारा नगर की सड़कों पर विचरण कर रहे अन्ना जानवरों को पकड़ने का कार्य किया गया शुरु।एस आई देवेंद्र सिंह ने बनाई टीमें जो नगर की सड़कों पर अन्ना जानवरों को संरक्षित करेंगे। बुधवार को आधा सैकड़ा अन्ना जानवर पकड़कर गौशाला में कराये संरक्षित। नगर पालिका द्वारा अन्ना जानवरों के वितरण पर चलाया जा रहा है अभियान के तहत बुधवार को एस आई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम चलाई गयी।उक्त टीमो द्वारा तकरीबन आधा सैकड़ा जानवरों को पकड़ा गया जिन्हें गौशाला में संरक्षित कराया गया बताते चलें कि नगर पालिका द्वारा मुनादी कराई गई थी कि नगर की सड़कों पर अन्ना जानवर पशुपालक ना छोड़े उनके जानवरों को पकड़ कर गौशाला में संरक्षित करा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।ऐसे पशुपालकों को चिन्हित किया जाएगा जो अपने अपने जानवरों को अन्ना किए हुए हैं उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर फिर दर्ज कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow