हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से पंचनद धाम क्षेत्र में बाढ़ का असर, लोगों में एकबार फिर दहशत का माहौल

Jul 11, 2023 - 15:51
 0  122
हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से पंचनद धाम क्षेत्र में बाढ़ का असर, लोगों में एकबार फिर दहशत का माहौल

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

पंचनद धाम औरैया। संपूर्ण देश में हो रही भारी बारिश के कारण सभी तटबंधों बैराजों में बाढ़ का पानी आने से नदियों में छोड़े जा रहे पानी से नदी तटवर्ती इलाकों में एक बार पुनः दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताते चले कि विगत वर्ष में जनपद के पांच नदियों के संगम पंचनद धाम पर नदियों में भयंकर बाढ़ का नज़ारा देखा गया था जिससे लोगों के विस्थापन की भी स्थिति पैदा हो गई थी उसी के चलते कल हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने से नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों में पुरानी याद ताज़ा होते ही दहशत का माहौल बन गया है।

ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों से लगातार पहाड़ों और मैदानों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जहां नदियां उफान पर आ गईं जिसके चलते हथिनी कुंड बैराज में भी जल स्तर बढ़ गया जिससे यहां से यमुना नदी में एक लाख नब्बे हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे यमुना नदी के निचले इलाकों में खतरा पैदा हो गया है और वही जनपद की सुप्रसिद्ध पांच नदियों के संगम पंचनद धाम पर भी एक बार भयानक बाढ़ का नज़ारा देखने को मिल सकता है और हो सकता है कि लोगों को विस्थापित भी होना पड़े जो तटवर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता दिखाई दे रहा है इसलिए आवश्यकता है कि प्रशासन को हर तरीके से मुस्तैद रहकर तटवर्ती इलाकों में बचाव दल और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी विभागों को सतर्क कर देना चाहिए जिससे आने वाली किसी भी मुसीबत से जान माल की सुरक्षा की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow