कस्तूरबा विद्यालय में हुआ विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

Jul 14, 2023 - 17:30
 0  85
कस्तूरबा विद्यालय में हुआ विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

 संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन 

  

 कोंच (जालौन) महिलाओं को कानूनी जानकारी देने हेतु आज कस्तूरबा बालिका इण्टर कॉलेज कोंच में राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता करते हुये सचिव/न्यायाधिकारी रेनू यादव द्वारा महिलाओं को बताया गया कि वैवाहिक/दाम्पत्य विवादों को प्रारम्भिक स्तर पर ही निपटाये जाने के लिये आवेदन पत्रों को अंगीकृत करने का सरल तरीका जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपनाया जा रहा है। पति-पत्नी के मध्य मामूली विवाद को थाना, कोर्ट-कचहरी तक ले जाने से बचना चाहिये बल्कि मामूली विवाद या मतभेद को परस्पर मिल बैठकर निपटा लेना चाहिये। इनके अतिरिक्त महिलायें धारा-125 सी.आर.पी.सी., हिन्दू विवाह अधिनियम एवं घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत गुजारे भत्ते की मांग कर सकती हैं और तलाकशुदा पत्नी को भी अपने पति की पैतृक सम्पत्ति से हिस्सेदारी व दूसरी शादी करने तक भरण - पोषण लेने का अधिकार प्राप्त है।      

सिविल जज (जू0 डि0) कोंच उमैमा शहनवाज एवं अपर सिविल जज (जू0 डि0) कोंच मोहित निर्बाल द्वारा राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं/ परियोजनाओं की जानकारी देते हुये प्राधिकरण की संरचना, इसके उद्देश्य व कार्यों के विषय में उपस्थित महिलाओं को बताया गया। उन्होंने बताया कि पति और पिता की पुस्तैनी सम्पत्ति में उनको पूरा अधिकार प्राप्त है। शादी के बाद भी महिला को पिता की सम्पत्ति में कानूनी अधिकार प्राप्त है। असिस्टेन्ट प्रोफेसर बुन्देलखण्ड विधि महाविद्यालय उरई डॉ0 महेन्द्र सिंह द्वारा संविधान में महिलाओं के अधिकार, श्रमिक कानून, फैमिली लॉ इत्यादि विषयो की जानकारी महिलाओं एवं छात्राओं को दी गयी।  

         राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स-पर्सन राजकुमारी निशाद, एडवोकेट ने महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों एवं इसकी भूमिका और संविधान में महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।      

  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच की डॉक्टर सविता पटेल द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं उसके उपचार, महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार तथा पी0सी0- पी0एन0डी0टी0 एक्ट के विषय में बताते हुये कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर बल दिया गया। 

             इस कार्यक्रम में तहसीलदार/सचिव तहसील विधिक सेवा समिति आलोक कटियार द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। वहीं महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर, एवं परामर्शदाता जिला प्राबेशन विभाग सुरेश कुमार द्वारा अपने-अपने विभागों से संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव एवं मिशन शक्ति योजना की प्रभारी उपनिरीक्षक मधु यादव ने महिलाओं व बालिकाओं की आत्मरक्षार्थ टिप्स दिये व मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। इण्टर कॉलेज की प्रवक्ता कुमारी प्रतिमा सिंह ने समस्त अतिथियों का स्वागत एवं प्रधानाचार्य कुन्ती निरंजन द्वारा सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया गया। 

  इस शिविर में प्रवक्ता अखिलेश कुमारी, ज्योति गुप्ता, वन्दना एवं कमलेश खरे, वरिष्ठ सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय अश्वनी कुमार मिश्र, पी0एल0वी0 टीम लीडर जगपाल सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह आजाद समेत तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से आयी आशा बहुये, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सुपरवाईजर तथा दर्जनों छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow