प्राथमिक विद्यालय में हुआ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन

Jul 21, 2023 - 18:31
 0  29
प्राथमिक विद्यालय में हुआ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन

 संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन

उरई जालौन   जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद जालौन के उरई शहर में स्थित प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज उरई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी द्वारा बालक एवं बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच ,पॉक्सो अधिनियम बालिकाओं से संबंधित सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर. 1090, 1098,181, 112 एवं महिला कल्याण विभाग में चल रही समस्त योजनाएं ,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ली गई।।

कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य विवेक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बालक, बालिकाएं उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow