सफाई कर्मियों ने अपने दिवंगत साथी को दी ₹100000 की सहायता

Jul 21, 2023 - 18:26
Jul 21, 2023 - 18:27
 0  25
सफाई कर्मियों ने अपने दिवंगत साथी को दी ₹100000 की सहायता

रोहित गुप्ता/ सुरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव मुन्ना 

उतरौला/बलरामपुर  ब्लाक कर्मी व सफाई कर्मियों ने अपने दिवंगत साथी के परिजनों को एक लाख एक हजार पांच सौ एक रूप‌ए सहायतार्थ के रूप में सहयोग दिया।

         बताते चलें कि विगत 14जुलाई 2023को रामतेज पुत्र बेचू राम सफाई कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो ग‌ई थी उस दिन वह जाफराबाद से डिवटी करके अपने घर वापस जा रहा था।सूत्रों के अनुसार घर की पूरी जिम्मेदारी रामतेज के ही कंधों पर थी।उनके मरने के बाद घर की हालत काफी दयनीय हो ग‌ई है।बीडीओ उतरौला सुमित सिंह के पहल पर सभी ब्लाक कर्मी व सफाई कर्मियों ने थोड़ा थोड़ा करके एक लाख एक हजार पांच सौ एक रूप‌ए जुटाकर मृतक सफाई कर्मी रामतेज के परिजनों को सहयोग प्रदान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow