प्रशासन चला गांव के तहत लगाई गई जन चौपाल सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Jul 28, 2023 - 17:43
 0  64
प्रशासन चला गांव के तहत लगाई गई जन चौपाल सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

नदीगांव कोंच जालौन शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे कार्यक्रम 'प्रशासन चला गांव की ओर' के तहत शुक्रवार को नदीगांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खैरावर में सचिव गन्धर्व सिंह ने गांव के पंचायत भवन में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनको शासन की योजनाओं के बारे में बताया। सचिव गन्धर्व सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि वह जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूर लें। विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान सचिव ने गांव में कराए गए अब तक के निर्माण कार्यों के बारे में बताया और ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने को कहा। उन्होंने बताया कि सचिवालय प्रतिदिन खुलता है और पंचायत सहायक गांव वालों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। ग्राम पंचायत सचिव गन्धर्व सिंह ग्राम प्रधान सावित्री देवी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार पंचायत मित्र महेंद्र सिंह मस्टर सिंह रामेन्द सिंह यादव कुशुम सिंह शिवकुमार चौरसिया किशन प्रसाद ठाकुर दास अखिलेश कुमार कैलाशी सुषमा देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow