प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
कालपी जालौन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह एमएलसी का नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अगवाई में कार्यकर्ताओं, सभासदों के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत से गदगद प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावा किया के आगामी त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी सफलता हासिल होगी।
उल्लेखनीय हो कि प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह झांसी से लखनऊ जा रहे थे। यमुना नदी कालपी के पुल में पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ फूल माला पहना कर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि विकसित भारत को बनाने के लिए निचले स्तर से सभी कार्यकर्ता सक्रियता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाये। सन 2047 तक भाजपा की सरकार रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर में भी ग्राम सरकार भाजपा की बननी चाहिए। प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री के पद पर भाजपा को सफलता मिलने से भारत विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगा। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव,अमरदीप पांडेय, रविंद्र कोरी, राकेश कुमार,दिग्विजय सिंह, अंकित ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह चौहान, अवधेश तिवारी,अमरीश अग्रवाल,धर्मेंद्र सिंह पाल सभासद समेत कार्यकर्ता, सभासद तथा समर्थक मौजूद रहे।
फोटो - प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ताओं के साथ पालिकाध्यक्ष
What's Your Reaction?
