एस आई आर हेल्प डेस्क पर बिधायक सहित भाजपाइयों ने पहुंचकर भरवाए फार्म
कोंच (जालौन) पार्टी हाई कमान के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिन बुधवार को गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान एस आई आर के तहत मोहल्ला गांधीनगर स्थित नगर मंत्री शिव सिंह कुशवाहा की आवास पर हेल्प डेस्क स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए बड़ी संख्या में एस आई आर फॉर्म भरवाये गए जन जागरण अभियान के तहत बूथ संख्या 454 455 456 और 457 पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करते हुए दिखे वही प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र प्रक्रिया से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने फार्म भरकर एस आई आर प्रक्रिया में भागीदारी पूर्ण किए जाने के लिए प्रेरित किया जिससे कोई भी मतदाता छूट न पाए और यह अभियान भाजपाइयों का सफल होते देखा क्योंकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों ने पहुंच कर एस ए आर फॉर्म भरे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल महामंत्री राजेंद्र दुबे ओ पी कुशवाहा अनिल कपूर सुनील कांत तिवारी विपिन पटेल मनीष नगरिया बादाम कुशवाहा अनिल वर्मा नरेंद्र विश्वकर्मा अशोक गुर्जर सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
