दीपावली पर घर लौटी संतानों के बीच फंदे पर झूला पिता

Oct 22, 2025 - 18:46
 0  104
दीपावली पर घर लौटी संतानों के बीच फंदे पर झूला पिता

कदौरा/जालौन कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निस्वापुर का मजरा मझवार निवासी कमलेश कुशवाहा उम्र 55 वर्ष ने मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मझवार निवासी कमलेश कुशवाहा लंबे समय से नशे का आदी था और परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी।

कमलेश का परिवार मुख्य रूप से बाहर रहकर मजदूरी करता था। उनके दो पुत्र सत्यम और शिवम दोनों विवाहित हैं और बच्चों तथा अपनी पत्नियों के साथ रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर रहते हैं। 15 वर्षीय बेटी उन्नो भी भाइयों के साथ रहतीं थी। परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पत्नी भी बेटों के साथ बाहर रहती थीं, जबकि घर पर अधिकांश समय कमलेश ही रहते थे। खेती के नाम पर केवल आधा बीघा हिस्सा था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बनी हुई थी।

दीपावली के अवसर पर दोनों पुत्र घर आए हुए थे। मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे जब वे नींद से जागे, तो घर में देखा कि पिता कमरें के पंखे के कुन्दे से रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रहे थे। तत्काल परिजनों ने एम्बुलेंस से कमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow