दस्यु सुंदरी पूर्व सांसद फूलन देवी का 60वाँ जन्म दिवस मनाया गया

Aug 10, 2023 - 18:35
 0  233
दस्यु सुंदरी पूर्व सांसद फूलन देवी का 60वाँ जन्म दिवस मनाया गया

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी (जालौन) कालपी दस्यु सुंदरी के रूप में विख्यात रही पूर्व सांसद फूलन देवी का 60 वां जन्मदिन उनके पैतृक गांव शेखपुर गुढ़ा में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें समाज को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाने के लिए जोर दिया गया।

 पैतृक गांव शेखपुर गुढ़ा मे जन्मदिन समारोह के अवसर पर पधारे पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने पूर्व सांसद फूलन देवी के चित्र मे उनकी मां मुला देवी एवं एकलव्य वेलफेयर सोयाइटी के पदाधिकारियों के साथ माल्यापर्ण करते हुये उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण हेतु एकलव्य वेलफेयर के संस्थापक इंजी शिव साहनी, शिवनारायण, ग्राम प्रधान सहित कई क्षेत्रीय लोगों ने बृहद स्तर पर पौधेरोपण किया।.कार्यक्रम में फूलन देवी के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनके द्वारा किये गये संघर्षों, नारी जाति की अस्मिता, स्वाभिमान व सम्मान के लिए उनके योगदान पर सामाजिक वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला गया। वह शोषित, वंचित, उपेक्षित व पीड़ितों के लिए अपने राजनीतिक जीवन की पारी में लगातार सड़क से लेकर संसद तक उनकी आवाज बनती रही। राजनीतिक सफर में एकलव्य सेना का गठन कर जेल में बंद व घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए अपनी अंतिम सांस तक कार्य करती रहीं। साथ ही साथ समाज के गरीब, शोषित व वंचित लोगों के प्रति उनके मन में गहरी पीड़ा व उनके जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु लगातार संघर्षरत रहीं। उन्हें नारी अस्मिता व नारी सशक्तिकरण की अनूठी मिशाल पेश की है। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि समाज को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाने के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के बीहड़ पट्टी में पहले शिक्षा का अभाव रहता था, लेकिन अब लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो चुके है। सभी लोग अपने-अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए तत्पर इसके उत्साहजनक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने फूलन देवी के कार्यों का भी बखान किया।

इस मौके पर विनोद साहनी, राठौर समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद राठौर, सुनील निषाद, जितेंद्र निषाद, बलवीर कश्यप, सुशील साहनी, चंदन साहनी, पन्नालाल गुप्ता, चंदन निषाद, मोहन निषाद, ब्रजेश निषाद, रमेश निषाद, हरिमोहन निषाद, के. बी. निषाद, अभिषेक निषाद, अरविंद निषाद, अनिल निषाद, सरदार हिम्मत सिंह, यतेंद्र मेहरा, राजू निषाद, अरविंद राज, सोबरपाल आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow