मंडल स्तरीय भारत स्काउट गाइड की संगोष्ठी का आयोजन हुआ संपन्न

Aug 24, 2023 - 16:49
 0  39
मंडल स्तरीय भारत स्काउट गाइड की संगोष्ठी का आयोजन हुआ संपन्न

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन वर्ष के अवसर के बाद मंडल स्तरीय संगोष्ठी भारत स्काउट गाइड भवन बृजेंद्र स्वरूप पार्क कानपुर नगर में औरैया भारत स्काउट गाइड अध्यक्ष जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, मुख्यायुक्त अपर जिलाधिकारी एम पी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एस पी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में शासन/प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा संपन्न कराकर संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी, उप शिक्षा निदेशक राजू राणा के नेतृत्व में *केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग* के संयुक्त तत्वाधान में 24 अगस्त 2023 को संगोष्ठी संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रोग्राम का संचालन प्रज्ञा सिंह सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त द्वारा किया गया। सी०बी०एस०ई० जिला स्काउट आई०टी० कोऑर्डिनेटर गौरव कुमार पोरवाल (भा०स्का०/गा०) जिला सचिव रजनीश कुमार जिला प्रशिक्षण आयुक्त अरुण कुमार त्रिपाठी जिला संगठन आयुक्त प्रदीप त्यागी ने औरैया जिले से संगोष्ठी में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow