उ०प्र० राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 4 अक्टूबर को

Sep 28, 2023 - 17:22
 0  51
उ०प्र० राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 4 अक्टूबर को

कोंच (जालौन) -- जालौन 28 सितंबर। उ०प्र० राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान लखनऊ द्वारा बुंदेलखण्ड की हृदयस्थली कोंच में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जायेगा। उक्त जानकारी संस्थान की मानद सदस्य नेहा नीरज खरे एवं पारस मणि अग्रवाल ने देते हुए संयुक्त रूप से बताया कि कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में 10 बजे से आयोजित किया जायेगा जिसमें संस्थान द्वारा चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत यह कार्यक्रम कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow