ग्राम भदारी स्थित माइहोम स्कूल में जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

Sep 30, 2023 - 17:38
 0  102
ग्राम भदारी स्थित माइहोम स्कूल में जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

कोंच(जालौन) ग्राम भदारी स्थित माइहोम पब्लिक स्कूल में दिन शनिवार को नव नियुक्त भा ज पा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के प्रथम नगर कोंच आगमन पर बरिष्ठ भा ज पा नेता/प्रबंधक सुनील कांत तिवारी ने दिन शनिवार को ग्राम भदारी स्थित माइहोम पब्लिक स्कूल में जोरदार स्वागत किया जिसमें बच्चों ने जिलाध्यक्ष के आगमन पर तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया वहीं भा ज पा कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया वहीं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने विद्यालय परिसर में बृक्षा रोपण कर हरित क्रांति का संदेश दिया इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि वृक्ष बच्चों के समान हैं जैसे हम लोग आपकी परवरिश करते है उसी तरह तुम बच्चों को भी बृक्षों की देखरेख करना है क्योंकि बृक्ष हमें ऑक्सीजन देते है और हमारे दैनिक जीवन के तमाम सहूलियतें देते है उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को कमसेकम एक बृक्ष लगाना चाहिए इसके उपरांत विद्यालय परिवार व बच्चों ने जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया इस दौरान दिनेश वर्मा अमित उपाध्याय किशोर पाठक अनिल नगाइच दीपू दुबे बड़े मिश्रा दीपक तिवारी बिकास दुबे सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow