क०प्राथमिक विद्यालय अमखेडा में रंगोली व दीपदान, कार्यक्रम का हुआ आयोजन!
![क०प्राथमिक विद्यालय अमखेडा में रंगोली व दीपदान, कार्यक्रम का हुआ आयोजन!](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202311/image_870x_654ee11673fe9.jpg)
ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन
उरई (जालौन) कन्या प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में स० अध्यापक पद पर कार्यरत उपेंद्र सिंह प्रजापति अपने विद्यालय के प्रति तन मन धन से हमेशा समर्पित रहते है! आज एक बार फिर से उपेंद्र सिंह प्रजापति जी द्वारा अपने विद्यालय में विद्यालय की छात्राओं के सहयोग से रंगोली कार्यक्रम का आयोजन दीपदान कार्यक्रम व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगोली बनाईं गईं! दीपदान कार्यक्रम के अंतर्गत उपेंद्र सिंह प्रजापति द्वारा विद्यालय की समस्त छात्राओं को पांच -पांच दीपक दान व मिष्ठान वितरण किया गया! इस कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान करना व देश के अमर शहीदों की याद में अपने अपने घरों में शहीदों की याद में दीपक जलाकर उन शहीदों के प्रति क्रतज्ञता का संदेश देना है! इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व समाजसेवी श्री राधेलाल राठौर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीर सिंह कुशवाह, अबलाख सिंह (स०अ०) अंशुमान द्विवेदी (स०अ०), विद्यालय प्रवंध समिति अध्यक्ष श्री उमाशंकर राठौर आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)