एसपी ने किया जिला अस्पताल में पुलिस चौकी एवं रैन बसेरे का उदघाटन
![एसपी ने किया जिला अस्पताल में पुलिस चौकी एवं रैन बसेरे का उदघाटन](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202401/image_870x_6596ac169dddb.jpg)
अमित गुप्ता
उरई (जालौन) आज गुरुवार जिला चिकित्सालय परिसर में बनी नवनिर्मित पुलिस चौकी एवं रैन बसेरे का विधिवत फीता काट उदघाटन पुलिस अधीक्षक इराज राजा एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. अवनीश बनौधा के अलावा डा. मधूसुदन सिंह, डा. सौरभ कुमार, मैट्रिन मिथलेश वर्मा, ऊषा दोहरे, राहुल बाबू सीएमएस, चीफ फार्मेसिस्ट उपाध्याय, बार्ड वाय परवेज खान, अलीम सर के अलावा जिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।इस मौके जिला अस्पताल परिसर में शीत लहर में आने वाले गरीब असहाय लोगों के ठहने के लिए सीएमएस डा. अवनीश बनौधा रैन बसेरे की ब्यवस्था की जिसका भी विधिवत उदघाटन पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने फीता काटकर किया।इस मौके पर समाजसेवी यूसुफ अंसारी अलमारी वालों ने अपने सहयोगी असरफ अंसारी, शब्बीर अंसारी, अनवर हुसैन सहित आदि के साथ रैन बसेरे में रुकने लोगों को दस रजाईयां भेंट की।जिससे रैन बसेरे रुकने वालों लोगों को राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)