पालिकाध्यक्ष ने नगर भ्रमण कर गरीबों को बाटें कम्बल

Jan 4, 2024 - 18:34
 0  50
पालिकाध्यक्ष ने नगर भ्रमण कर गरीबों को बाटें कम्बल

अमित गुप्ता

कालपी(जालौन) नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने नगर भ्रमण करके कम्बल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के आधा सैकड़ा गरीबों ठंड से बचाव के लिए कम्बल दिया। नगर पालिका अध्यक्ष के हाथों कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के द्वारा जगह-जगह अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नगर के गरीबों को उनके द्वारा कम्बल का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने गुरुवार को नगर भ्रमण करके आधा सैकड़ा गरीबों को कम्बल वितरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष के हाथो कम्बल पाने वाले गरीबों के चेहरे खिल उठे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जनता से किया हर वादा पूरा करने का प्रयास रहेगा। विकास में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी वेद प्रकाश यादव, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार राजपूत, राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंह, सरफराज बाबा, शिशुपाल सिंह पप्पी, यतेंद्र रजावत, दानिश, राजेंद्र यादव, आशु यादव, कुलदीप सिंह आदि लोग मौके पर मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow