एकल विद्यालय अभियान बलरामपुर ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जयंती

Jan 13, 2024 - 17:22
 0  83
एकल विद्यालय अभियान बलरामपुर ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जयंती

रोहित कुमार गुप्ता

 बलरामपुर । जनपद बलरामपुर में एकल विद्यालय अभियान परिवार की तरफ से संघ कार्यालय रमनापार्क बलरामपुर के हाल में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिन कुमार वनवासी विभाग प्रचारक व मुख्य वक्ता मंगल प्रसाद वर्मा, रघुनाथ अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि आध्या सिंह पिंकी जिला अध्यक्ष महिला समिति एकल विद्यालय,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिला अध्यक्ष युवा समिति एकल विद्यालय बलरामपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी व भारत माता जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ एकल परिवार के आचार्य एवं बहने सभी ने श्रद्धा पूर्वक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुनाथ अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का पूरा जीवन भारतीय संस्कृति परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास पर गर्व करने की प्रेरणा देता है जिसमें आध्या सिंह पिंकी ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के शिकागो शहर में जाकर भारतीय संस्कृति और यहां के ज्ञान का परचम लहराया आज उन्हें नमन करते हुए हम पुनःगौरवशाली भारत की कामना करते हैं विवेकानंद जयंती पर मुख्य वक्ता के रूप में मंगल प्रसाद वर्मा बाबू जिला अध्यक्ष एकल विद्यालय ने एकल विद्यालय परिवार के लक्ष्य एवं कार्य को विवेकानंद जी का सपना बताया और उनसे प्रेरणा लेकर गांव-गांव जन जागरण कर भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाना है जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाज सेवी बलरामपुर ने भी संबोधित कर स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया व 22 जनवरी 2024 को सभी आचार्य आचार्यों अपने अपने गांव-गांव में जिस तरह दीपावली होती है इस तरह आप लोग भी अपने-अपने घर पर दिया जलाकर व हर मंदिर पर जय जय राम सियाराम आप लोग कहें जिससे भगवान राम के पास अयोध्या तक आवाज पहुंचे कार्यक्रम में बाबू मंगल प्रसाद अंचल अध्यक्ष,रघुनाथ अग्रवाल अंचल उपाध्यक्ष,श्रीमती आध्या सिंह पिंकी जिलाध्यक्ष महिला समिति,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिला अध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति बलरामपुर,सरोज कुमार जिला संगठन मंत्री,रितु तिवारी,अंकिता,कंचन,नंदिनी, सुनीता,मगालिका,संगीता,उषा उमा,रंजना शुक्ला,सुधा,प्रतिभा गोपाल आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow