बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Feb 14, 2024 - 19:24
 0  63
बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

कालपी(जालौन) बुधवार को वसंत पंचमी के अवसर पर यमुना नदी तट में स्थित महर्षि वेद व्यास मंदिर परिसर में व्यास जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मेधावी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद के हाथों सम्मान पाकर मेधावी छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

मंदिर परिसर में पूर्व प्रधान छोटेलाल निषाद की मौजूदगी आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के उन्नयन के लिए सरकार के द्वारा तमाम प्रकार की योजना को चलाया जा रहा है। उन्होंने निषाद समाज के लोगों से आव्हान किया कि अपने अपने बच्चों को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाने में सक्रिय योगदान दे। पूर्व प्रधान छोटे लाल निषाद ने बताया कि कालपी क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में प्राचीन व्यास मंदिर स्थित है। प्राचीन परम्पराओं की मानें तो यमुना नदी तट पर स्थित महर्षि वेदव्यास स्मारक का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल महामहिम कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी के कर कमलों द्वारा 30 जनवरी 1953 को किया था। वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास की जन्मस्थली में परपरागत ढंग से व्यास जयन्ती समारोह प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है, उसी क्रम में इस वर्ष भी व्यास जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान मेधावी छात्र- छात्राओं का भी अभिनन्दन किया गया। महर्षि वेद व्यास विकास समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान देवकली उमाशंकर निषाद व महामंत्री रामजी रामसखा, अमर सिंह निषाद के अलावा क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow