बैंक खातो को फ्रीज करने के मामले को लेकर कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रर्दशन

Mar 30, 2024 - 18:10
 0  79
बैंक खातो को फ्रीज करने के मामले को लेकर कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रर्दशन

अमित गुप्ता

उरई जालौन

उरई (जालौन) भाजपा द्वारा भारतीय लोकतन्त्र को विफल बनाने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बड रही है। आम चुनाव के पूर्व संध्या पर पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातो को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला।इसी मामले को लेकर आज शनिवार को कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भेंट किया।

प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिददीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी ने कहा कि कल एक बार फिर आई. टी. विभाग से 1823.08 करोड़ रूपया का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिली है पहले ही आई. टी. विभाग ने हमारे बैंक खाते से जवरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं. अब स्पष्ट रूप से अवैध और अलौकतांत्रिक कार्यवाही में आयकर विभाग ने कांग्रेस से हजारों करोड़ रुपये के स्पष्ट रूप से अवैध आयकर वसूली सम्बन्धी 8 साल के आयकर रिटर्न आदेश को फिर से पूर्व नियोजित योजना के तहत खोल दिया गया है, जो अलौकतांत्रिक सिद्धान्तों पर एक जबरदस्त और नग्न हमले के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि

महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच लोकतंत्र पर इस प्रकार का गंभीर हमले और हमारी पार्टी पर जबरन आयकर आतंक थोपे जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर आप से इस प्रकरण में हस्ताक्षेप कर भाजपा सरकार को स्वतंत्र लोकतंत्र की मर्यादाओं में रहने का आदेश देने की कृपा करें अन्यथा कांग्रेसजन आन्दोलन पर मजबूर हो जाएँगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर, गुड्डू रिजवी, अयूब अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी, राजकुमार वर्मा पिपरायां, लाखन सिंह वैरागी, अमिताब दीक्षित सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow