पुत्री संग छेड़खानी व गाली गलौच देने का लगाया आरोप
![पुत्री संग छेड़खानी व गाली गलौच देने का लगाया आरोप](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202406/image_870x_667431c2da928.jpg)
कोंच (जालौन) दिन गुरुवार को पीड़ित ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 20 जून 2024 समय करीब 8 बजे की है जब मेरी नावालिग पुत्री उम्र करीब 14 बर्ष अपने घर से लंकेश्वर मन्दिर पूजा करने गयी थी उसी समय वहां पर मौजूद अरबिंद पुत्र भगवानदास व चंदू कुशवाहा पुत्र मोदी कुशवाहा निवासीगण मुहल्ला गोखले नगर ने मेरी पुत्री का बुरी नियति से हाँथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करने लगे उसके विरोध करने पर उक्त लोग गन्दी गन्दी गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए पीड़ित ने पुलिस से समुचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है जिस पर पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)