नदी तटवर्ती इलाकों में बारिश आते ही बाढ़ राहत की तैयारियों के साथ साथ चौपालों का आयोजन जारी, प्रशासन एलर्ट

Jul 11, 2024 - 17:04
 0  67
नदी तटवर्ती इलाकों में बारिश आते ही बाढ़ राहत की तैयारियों के साथ साथ चौपालों का आयोजन जारी, प्रशासन एलर्ट

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

पंचनद धाम औरैया। संपूर्ण विश्व में एकमात्र धार्मिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक पवित्र पांच नदियों यमुना, चंबल, सिंध,पहूज और कुंवारी के पवित्र महासंगम पंचनद धाम पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बारिश आते ही बाढ़ के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है जो लगातार नदी तटवर्ती इलाकों के बाढ़ ग्रस्त ग्रामों में चौपाल लगाकर बाढ़ राहत चौकियों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों में लगा हुआ है।

बताते चलें कि संपूर्ण देश में एकमात्र पांच नदियों का पवित्र महासंगम पंचनद धाम पर मिलने वालीं पांचो नदियों यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी के महासंगम पर प्रतिवर्ष आने वालीं भीषण बाढ़ों के प्रकोप देखा जाता है जिसमें भारी जन धन की हानि देखी जाती है और जहां शासन प्रशासन इस ओर ध्यान न देकर बाढ़ को रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाता है वहां भारी से भारी जनहानि भी हो जाती है इसलिए औरैया जिला प्रशासन ने विगत वर्ष में आईं भीषण बाढ़ों को ध्यान में रखते हुए जनपद के नदी तटवर्ती विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित ग्रामों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक कर बाढ़ चौकियों के साथ-साथ बाढ़ राहत शिविरों के लिए जगह चिन्हित की जा रही है जिसमें शासन प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए लगातार कवायद कर सहयोग कर रहा है। 

इसी के क्रम में आज जनपद के सुदूरवर्ती यमुना नदी तट पर स्थित ग्राम बड़ी गूंज (ततारपुर कला) में बाढ़ राहत चौपाल लगाकर बाढ़ राहत तैयारियों के बारे में जानकारी लेकर राहत शिविर और बाढ़ चौकियों के लिए जगह सुनिश्चित की गई, इस आयोजन में लोगों को बाढ़ से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियां दीं गईं इस आयोजन में अजीतमल तहसीलदार जीतेश शर्मा, स्वास्थ्य केंद्र आयना के अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा अयाना थाना अध्यक्ष जयप्रकाश पाल, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, लेखपाल बृजेश, प्रधान राम प्रकाश (पड्डे )निषाद और तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow