डीआईजी ने एट थाने का किया औचक निरीक्षण, परखी ब्यवस्थाएं

Jul 31, 2024 - 18:32
 0  58
डीआईजी ने एट थाने का किया औचक निरीक्षण, परखी ब्यवस्थाएं

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) डीआईजी झांसी मंडल झांसी कलानिधि नैथानी ने जनपद जालौन के एट थाना पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी के साथ में पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार भी मौजूद रहे।थाने के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाने की ब्यवस्थाओं को गंभीरता के साथ परखा तथा दस्तावेजों के रखरखाव, ई-प्रणाली, साफ-सफाई से भी सम्बंधित की पड़ताल की।निरीक्षण के दौरान महिला सम्बंधित मामलों के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिये।उन्होंने थाने पहुंचने वाले फरियादियों के साथ सम्मान जनक ब्यवहार किये जाने के भी निर्देश अधीनस्थ को दिये।निरीक्षण के उपरांत डीआईजी कलानिधि नैथानी पुलिस लाइन पहुंचे जहां पर उन्होंने 27वीं अंतर्जनपदीय जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow